#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशसहारनपुर

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बने चेतन शर्मा

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के  जिला अध्यक्ष बने चेतन शर्मा

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के मुख्य कार्यालय गाजियाबाद में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं° बी. डी शर्मा व राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा ने किया मीटिंग में संगठन का विस्तार करते हुए अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं° बी. डी शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज ने सहारनपुर से वरिष्ठ समाजसेवी, ब्राह्मण समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले चेतन शर्मा (पठेड़) को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का जिला अध्यक्ष सहारनपुर के पद पर नियुक्त किया  चेतन शर्मा ने कहा कि संघठन के  द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है इसको मैं कर्तव्य, निष्ठा, ईमानदारी से समाज को मजबूत करने का कार्य करुँगा एवं संगठन के द्वारा समाज के पीड़ित व्यक्ति की हर संभव मदद करने का कार्य करेंगे *इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी अंकित दीक्षित, विशु कौशिक, पवन शर्मा, अक्षय शर्मा, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, सुभाष शर्मा, आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहें!

Related Articles

Back to top button