#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस के शिकंजे में नशा तस्कर, 13 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस के शिकंजे में नशा तस्कर, 13 ग्राम स्मैक बरामद


विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जनपद छुटमलपुर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 ग्राम स्मैक बरामद की है।
*पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुल्लू के रूप* में हुई है। थाना फतेहपुर पुलिस ने उसे सबरीपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसे वह बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
*थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा के* नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button