#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

DIG अभिषेक सिंह ने कार्यालय में की जनसुनवाई, समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण के दिए निर्देश

DIG अभिषेक सिंह ने कार्यालय में की जनसुनवाई, समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण के दिए निर्देश

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने शासन के आदेशों के अनुपालन में आज परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान रेंज के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को डीआईजी ने बेहद गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सख्त और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने वाली हर शिकायत का निस्तारण पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से होना चाहिए। डीआईजी ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए और उसका समयबद्ध व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जवाबदेही तय करने के लिए शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान की प्रगति से भी नियमित रूप से अवगत कराया जाए।

Related Articles

Back to top button