DIG अभिषेक सिंह ने ली समीक्षा बैठक, मोहर्रम पर ड्रोन से निगरानी और ‘मिशन शक्ति’ पोर्टल पर दिए निर्देश

DIG अभिषेक सिंह ने ली समीक्षा बैठक, मोहर्रम पर ड्रोन से निगरानी और ‘मिशन शक्ति’ पोर्टल पर दिए निर्देश
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों और महिला सुरक्षा अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0’ की समीक्षा के लिए रेंज के अधिकारियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक की। डीआईजी ने गूगल मीट के माध्यम से तीनों जनपदों के कप्तानों, थाना प्रभारियों और मिशन शक्ति टीम के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में डीआईजी ने मोहर्रम के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों को परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी करने तथा शांति समिति की बैठकों के जरिए आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही, महिला सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए ‘मिशन शक्ति 5.0’ के ऑनलाइन पोर्टल के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोर्टल पर उपलब्ध महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट, एंटी रोमियो स्क्वाड और क्राइम अगेंस्ट वूमेन रजिस्टर में प्रतिदिन की कार्यवाही, काउंसलिंग और फीडबैक की नियमित एंट्री सुनिश्चित की जाए। डीआईजी ने महिलाओं से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए ताकि त्योहार सकुशल संपन्न हो सके।



