थाना रामपुर पुलिस ने प्रेम प्रसंग और लव मैरिज से नाराज़ होकर युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार….

थाना रामपुर पुलिस ने प्रेम प्रसंग और लव मैरिज से नाराज़ होकर युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
ज़िला सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र में 9 जून 2026 को शिवकुमार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने त्वरित एक्शन लिया और मुख्य आरोपी कर्मवीर, उसकी बहन विमला और सहयोगी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रवि की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल 01 अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।पुलिस द्वारा पूछताछ मे आरोपी कर्मवीर ने बताया कि उसकी भांजी आकांक्षा ने शिवकुमार से लव मैरिज की थी, जिससे परिवार नाराज़ था। 9 जून को आकांक्षा की यूपी पुलिस की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र पर बुलाने के बावजूद जब उसने साथ चलने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी का पीछा किया और खिड़की से शिवकुमार को गोली मार दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।



