#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

ज़िलाधिकारी ने मां शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा और पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दिए निर्देश….

ज़िलाधिकारी ने मां शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा और पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दिए निर्देश….

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर ज़िलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने आज मां शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाढ़ सुरक्षा, पर्यटन विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।
ज़िलाधिकारी ने आपदा व आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में तुरंत *पीए सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और अर्ली अलार्म सिस्टम* लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाज़ार क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और दुकानों को सुंदर व सुव्यवस्थित ढंग से व्यवस्थित करने पर बल दिया। ज़िलाधिकारी ने *स्थायी पर्यटन थाने* के लिए जमीन चिह्नित करने और तब तक अस्थायी थाना शुरू करने को कहा। उन्होंने निर्माणाधीन पुल के कार्य को समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा इसमें तकनीकी विशेषज्ञों की राय लेने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक पर्यटन स्थल मिल सके।

Related Articles

Back to top button