#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जनपद सहारनपुर के जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर देश में अराजकता और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि कुछ तथाकथित ताकतें धर्म और जाति के नाम पर लोगों को भड़काकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे तत्व राजनीतिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, जिससे देश की सामाजिक संरचना को नुकसान पहुंच रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने वालों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कानून बनाया जाए, ताकि किसी भी समुदाय की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत न हों और लोगों को दंगों व हिंसा के लिए उकसाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।

उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और गणराज्य देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। ऐसे में समाज में विभाजन पैदा करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि देश विकास और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ सके। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बिलाल सैफी, इमरान सिद्दीकी, इमरान पहलवान, साजिद अली, ब्लॉक अध्यक्ष बलियाखेड़ी राव वकील, जिला महासचिव तहसीन सिद्दीकी, आमिर सिद्दीकी, मारूफ नूर उर्फ मिट्ठू, जिला सचिव मो. समी, सितारा बेगम, पायल जैन, मो. जमशेद, देहात विधानसभा अध्यक्ष नफीस मलिक, रामपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहतसम खान उर्फ तौसीफ खान, बेहट विधानसभा अध्यक्ष अशफाक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button