अंबेहटा पुलिस ने खेड़ा अफगान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

अंबेहटा पुलिस ने खेड़ा अफगान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।
विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अंबेहटा
थाना गंगोह पुलिस ने खेड़ा अफगान क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।
अंबेहटा चौकी प्रभारी देवेंद्र अधाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात खेड़ा अफगान से धौराला जाने वाले मार्ग पर स्थित एक आम के बाग के पास दबिश देकर आरोपी अब्दुल रहमान पुत्र सऊद खान तथा सुहैल पुत्र शहीद को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि 19 मई 2026 को खेड़ा अफगान निवासी जहीर खान ने अपनी दुकान से सरसों के तेल के डिब्बे, डालडा घी एवं नकदी चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोती कंपनी के सरसों के तेल की पांच-पांच किलो की पांच कैन, एक पारदर्शी डिब्बे में रखे 1,500 रुपये नकद तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन (यूपी-77 एएन-3753) बरामद किया है।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।


