#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई …

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई …

थाना सदर बाजार पुलिस ने बुलेट से पटाखे छोड़ने व प्रेशर हॉर्न बजाने वालों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 13 दोपहिया वाहन किए सीज…

विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया अभियान के दौरान ऐसे दोपहिया वाहनों की जांच की गई जिनमें अनधिकृत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे तथा तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न और हूटर का प्रयोग किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार इससे आमजन को असुविधा होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। थाना सदर बाजार पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 13 दोपहिया वाहनों को सीज किया। साथ ही वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन संचालन तथा ध्वनि प्रदूषण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वाहनों में अनधिकृत मॉडिफिकेशन, प्रेशर हॉर्न और हूटर का प्रयोग न करें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा। सीज किए गए वाहनों में बुलेट, केटीएम, स्प्लेंडर, बजाज सीटी तथा एक्टिवा स्कूटी शामिल हैं कार्रवाई करने वाली टीम में थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी सहित कई उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button