#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर नागल पुलिस की आमने-सामने की मुठभेड़ में पशु चोर घायल, साथी गिरफ्तार, चोरी की भैंस बरामद

सहारनपुर नागल पुलिस की आमने-सामने की मुठभेड़ में पशु चोर घायल, साथी गिरफ्तार, चोरी की भैंस बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर में चोरी नकाब जनी लूट डकैती अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नांगल पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त / दिल्ली-हरिद्वार निर्माणाधीन हाईवे पर ग्राम नैनसोब के जंगल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक भैंस को लेकर हाईवे से गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी की पहचान नासिर पुत्र कय्यूम कुरैशी निवासी ग्राम पाण्डौली, थाना नागल के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी नदीम पुत्र महताब तेली निवासी पाण्डौली को पुलिस ने कांबिंग के दौरान दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बरामद भैंस को कुछ दिन पहले ग्राम रसूलपुर खेड़ी से चोरी करना स्वीकार किया। यह भैंस थाना नागल में दर्ज पशु चोरी के मुकदमे से संबंधित निकली।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस .315 बोर और चोरी की गई जिंदा भैंस बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि दोनों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button