11 जून को संकल्प दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाने का का किया आवाहन

11 जून को संकल्प दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाने का का किया आवाहन
व्यापार मंडल को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता
जयवीर राणा
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.), सहारनपुर के जिला कार्यालय, प्रीत विहार जनता रोड से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा आप सभी को अवगत कराना है कि 11 जून 2026, बृहस्पतिवार को हमारे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री घनश्याम दास गर्ग जी का जन्मदिन है।
प्रदेश अध्यक्ष जी व्यापारी हितों के प्रहरी और संगठन के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके जन्मदिन को सार्थक बनाने हेतु संपूर्ण उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल, सहारनपुर द्वारा इसे “संकल्प दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
अपनी इकाई में *संकल्प सभा* आयोजित करें – व्यापारी एकता, स्वदेशी अपनाने एवं संगठन को मजबूत करने का संकल्प ले यह दिवस हम सबके लिए संगठन के प्रति निष्ठा और व्यापारी समाज की सेवा का संकल्प लेने का अवसर है अतः समस्त इकाइयों से अनुरोध है कि 11 जून को अपने क्षेत्र में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित कर फोटो/वीडियो जिला कार्यालय पर भेजें।


