ऑपरेशन सवेरा : थाना चिलकाना पुलिस ने दो शातिर नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 1.5 किलो चरस बरामद

ऑपरेशन सवेरा : थाना चिलकाना पुलिस ने दो शातिर नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 1.5 किलो चरस बरामद
मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान में सहारनपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चिलकाना पुलिस व मिशन शक्ति टीम की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार किए ।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त शिव कुमार पुत्र बलवीर निवासी ग्राम दुमझेड़ा थाना चिलकाना से 1 किलो चरस तथा प्रमोद पुत्र सहीराम निवासी ग्राम शेखपुरा थाना सरसावा से 500 ग्राम चरस बरामद की गई।
यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल व क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। दोनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर दुमझेड़ा मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त नशे के अवैध कारोबार में लिप्त थे और इनके फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार पुलिस टीम में, थाना प्रभारी विनोद कुमार, उ.नि. अंकित कुमार, म.उ.नि. सुमन, है.का. अरविन्द कुमार, है.का. अजय राठी, का. अनुज राणा, का. कृष्णवीर तथा म.का प्रियम पंवार शामिल रहे।



