एसएसपी अभिनंदन सिंह एवम एसपी सिटी व्योम बिंदल के दिशा निर्देश पर शिवभक्तों की सेवा लगातार जारी

एसएसपी अभिनंदन सिंह एवम एसपी सिटी व्योम बिंदल के दिशा निर्देश पर शिवभक्तों की सेवा लगातार जारी
लगातार अपनी ड्यूटी निष्ठा,सतर्कता एवम मुस्तैदी के साथ निभाने वाले थाना मण्डी प्रभारी सतपाल सिंह भाटी ने एक बार फिर धोबी घाट पर प्रशाद स्वरूप ताजे फल शिवभक्तों में वितरित किए
ब्यूरो रिपोर्ट-मो कलीम अंसारी
सहारनपुर इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने अपनी सहयोगी टीम के साथ आज एक बार फिर यहां धोबी घाट पर लगे पुलिस के कांवड़ शिविर में शिवभक्तों में ताजे फल प्रशाद स्वरूप बांटे।आपको बता दें,कि यह वही थाना मण्डी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी है,जिन्होंने अपनी ड्यूटी का फर्ज पुरी निष्ठा, सतर्कता एवम मुस्तैदी के साथ निभाते हुए इस कांवड़ में उपस्थित शिवभक्तों की आत्मीय श्रद्धाभाव से जमकर सेवा की।थाना मण्डी प्रभारी सतपाल सिंह भाटी व उनकी पुलिस टीम द्वारा शिवरात्रि महापर्व पर भूतेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से फल-प्रसाद वितरित कर सेवा एवं श्रद्धा का संदेश दिया।इस मौके पर उन्होंने कहा,कि यह भोले बाबा का प्रशाद है,ग्रहण कर लो,किस्मत वालों को ही मिलता है,यह भोले बाबा का प्रशाद है।



