मानकी मंदिर में लगा कावड़ सेवा शिविर

मानकी मंदिर में लगा कावड़ सेवा शिविर
श्रद्धालुओं ने की शिव भक्तों की सेवा
किया गर्म दूध, फल, बिस्किट व जल का वितरण
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर देवबंद नागल की संस्था सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा मानकी स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कांवड़ सेवा शिविर आयोजित कर शिवभक्तों को गर्म दूध, बिस्किट, फल व पानी आदि का वितरण किया गया। सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय श्री बिजेंद्र वर्मा जी द्वारा करीब 22 वर्षों पूर्व इस शिविर का शुभारंभ किया गया था तभी से यह शिविर लगातार लगाया जा रहा है। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नागल ईकाई अध्यक्ष दीपक गुप्ता व व्यापारी नेता विपिन हांडा ने कहा कि हिंदू धर्म में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों यानी कांवड़ियों की सेवा करना बहुत बड़ा पुण्य का काम माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि इन कठिन यात्राओं में भोलेनाथ के भक्तों की मदद करने से भगवान शिव बहुत खुश होते हैं।
शिविर में संजीव विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार, राजपाल प्रधान, कृष्णपाल प्रधान, प्रणव गुप्ता, आर्यन, राजेन्द्र, नरेश, श्रवण, अक्षय, नरेश, पूनम गुप्ता, वर्णिका, निष्ठा, पूनम वर्मा, कविता आदि का विशेष सहयोग रहा।



