#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

कलेक्ट्रेट से मेमोरियल मैदान तक निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा

कलेक्ट्रेट से मेमोरियल मैदान तक निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा

हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय के नारों से गूंजा शहर

ब्यूरो  रिपोर्टर तुषार शुक्ला

लखीमपुर-खीरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई पदयात्रा मेमोरियल मैदान तक पहुंची। हाथों में तिरंगा थामे अधिकारी, जनप्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थी, स्काउट-गाइड और बड़ी संख्या में आमजन देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

पदयात्रा में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा और विनोद शंकर अवस्थी समेत अधिकारी एवं विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। तिरंगे के साथ कदमताल करते हुए लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इससे पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।

मेमोरियल मैदान पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संदेश दिया गया।

तिरंगा पदयात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर जगह-जगह देशभक्ति का उत्साह नजर आया। हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता के जयकारों के बीच निकली पदयात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button