#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
जनसुनवाई में नगरायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई में नगरायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई में कुल नौ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही समाधान करा दिया गया। अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल को तथा सफाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जेजे पुरम में नाली सफाई की शिकायत का तत्काल निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य शिकायतों पर भी संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, मृत्युंजय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



