हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आईरा/आजाद प्रेस क्लब ने लिया निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प।

डॉ अरशद अली ज़िला ब्यूरो चीफ़ बिजनोर।स्योहारा। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आज आईरा/आजाद प्रेस क्लब के मुख्य कार्यालय पर सादगीपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने केक काटकर हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को याद किया तथा समाज और राष्ट्रहित में निष्पक्ष, निर्भीक एवं सत्य आधारित पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी सबसे बड़ी ताकत सत्य एवं निष्पक्षता है। बदलते दौर में भी पत्रकारों का दायित्व है कि वे बिना किसी दबाव के जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाएं और समाज को सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर थाना प्रभारी संजय कुमार ने भी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज में जागरूकता फैलाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में आईरा एवं आजाद प्रेस क्लब के सभी निडर और सक्रिय साथियों ने एकजुट होकर पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
“सच्चाई हमारी पहचान, निष्पक्षता हमारा सम्मान” के संदेश के साथ हिंदी पत्रकारिता दिवस उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया।