मुसलमान नमाज की पाबंदी, नबी की सुन्नतों पर अमल ओर आलिमों की कद्र करें –डॉ फ़रमान अहमद

ईद पर साफ सफाई का ख्याल रख आपसी भावनाओं का ध्यान रखें
डॉ अरशद अली ज़िला ब्यूरो चीफ़ बिजनौर।ब्लॉक कोतवाली देहात के वार्ड नं 04 से आजाद समाज पार्टी के जिला पंचायत सदस्य संभावित प्रत्याशी डॉ फ़रमान अहमद ने देशवासियों को ईद उल अजहा के मुबारक त्यौहार की मुबारकबाद देते हुए तमात एहले वतन से ये दरख्वास्त की है कि नौजवान कुर्बानी के वक्त के फोटो या वीडियो ना बनाएं ओर ना ही किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करे!
डॉ फ़रमान अहमद ने साथ ही साथ आपसी भाईचारे व साफ सफाई का ख्याल रख त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की भी अपील की है ओर कहा है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें ओर ना ही किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन करें कानून का पालन करते हुए नमाज अदा करें ओर मुल्क व पूरे आलम में अमन ओ अमान की दुआ करते हुए अपने वतन की तरक्की ओर कामयाबी के लिए दुआ करें
साथ ही साथ डॉ फ़रमान अहमद ने ये कहा कि आज हमें नौजवानों को नशे से दूरी बनाने के लिए आह्वान करने ओर उनको नशे के दुष्प्रभाव के बारे मे जागरूक करने की अति आवश्यकता है क्योंकि ये नई नस्ल के नौजवान नशे के आदि बन कर गुनाहों में मुब्तिला हो रहे हैं जिसका उनकी जिंदगी, रिश्तों को निजी ख्यालों सहित आखिरत का काम भारी हो रहा है
डॉ फ़रमान अहमद ने अपील करते हुए कहा है कि आपसी भाईचारा बनाएं रखें मुल्क में अमन ओ अमान कायम करने की कोशिश करें