ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 332 ग्राम चरस व 5930/- रु मिले

ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 332 ग्राम चरस व 5930/- रु मिले
मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र,सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आशीष तिवारी के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन सवेरा” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम नगर के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम के उप निरीक्षक सतीश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर नशा तस्कर 1.सैफ पुत्र इस्लाम निवासी चाँद कालोनी निकट हलवाईयान मस्जिद थाना मण्डी 2.समीर पुत्र नसीम निवासी कमेला कालोनी गली नं0 8/3 कुरेशियान मस्जिद के सामने थाना मण्डी को कमेला रोड पर सरकारी कमेले के सामने से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 332 ग्राम अवैध चरस व 5930/- रुपये बरामद हुए । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मण्डी पर मु0अ0स0 422/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध क़ानूनी कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहे है
गिरफ्तार अभियुक्तों से
बरामदगी 332 ग्राम अवैध चरस 5930/- रुपये
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
चौकी प्रभारी निर्यात निगम उ0नि0 सतीश कुमार है0का0 672 प्रदीप कुमार का0 500 विकल सोम का0 1600 मनोज थाना मण्डी जनपद सहारनपुर शामिल रहे।



