#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

निगम अधिकारियों ने शपथ लेकर स्वयं को मोदी-योगी के संकल्प से जोड़ा, महापौर डॉ. अजय कुमार ने अधिकारियों को दिलायी शपथ, महापौर डॉ.अजय कुमार अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ ई-व्हीकल से निगम पहुंचे

निगम अधिकारियों ने शपथ लेकर स्वयं को मोदी-योगी के संकल्प से जोड़ा, महापौर डॉ. अजय कुमार ने अधिकारियों को दिलायी शपथ, महापौर डॉ.अजय कुमार अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ ई-व्हीकल से निगम पहुंचे

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वैश्विर्क इंधन के संकट से निपटने के लिए नगर निगम में बुलायी गयी बैठक में आज शाम महापौर डॉ. अजय कुमार अपनी परंपरागत सरकारी गाड़ी छोड़कर इलेक्ट्रिक कार से निगम पहुंचे और सभी अधिकारियों को बिजली, पैट्रोल-डीजल आदि ईंधन बचाने की शपथ दिलायी।
नगरायुक्त शिपू गिरि व ट्रेनी आईएएस रामबरोस सरन सहित सभी अधिकारियों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मितव्ययता और ईंधन बचत के उपायों के संकल्प से मैं स्वयं को जोड़ता हूं तथा राष्ट्रहित में उनके द्वारा लिए गए निर्णयों को एक जिम्मेदार नागरिक के रुप में अपने व्यवहारिक जीवन में अंगीकार करने का सकंल्प लेता हंॅंू।
इस संकल्प के साथ महापौर डॉ. अजय कुमार  ने अधिकारियों को अनावश्यक यात्रा/विदेश यात्रा न करने, अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने व ऑफिस आने-जाने के लिए भी कार-पूलिंग करने, परिवार में खाद्य तेलों की खपत कम करने, विदेशी ब्रांडेड वस्तुओं पर निर्भरता कम कर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने, स्वयं तथा अपने सगे सम्बंधियों और मित्रजनों को शादी-विवाह में सोना न खरीदने या कम से कम सोना खरीद के लिए प्रेरित करने तथा खेती करने वाले अपने परिचितों को रासायनिक उर्वरकों को छोड़कर प्राकृतिक और जैविक खाद अपनाने के लिए प्रेरित करने आदि की शपथ दिलायी।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने इससे पूर्व बैठक में निगम के सभी अधिकारियों को व्हीकल पूल करके आने तथा साइट पर जाने के लिए कम से कम वाहनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि हफ्ते में कम से कम तीन दिन साइट पर जाने से बचे और जूूम व वीडियो कॉल के माध्यम से निरीक्षण कराएं। महापौर ने कहा कि नगर निगम आने वाले समय में कूड़ा उठाने व निजी प्रयोग में आने वाले वाहनों को ई-व्हीकल में परिवर्तित करने की दिशा में काम करेगा। उन्होंने कहा कि पार्षदों द्वारा तथा निगम बोर्ड बैठकों में पूर्व में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने की चर्चा हुई थी। उन्होंने निगम में अपने कार्य से पैदल व साइकिल से आने वाले लोगों को उनके कार्य में वरीयता देने का भी सुझाव दिया। 
नगरायुक्त शिपू गिरि ने साइक्लिंग  व जैविक खाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दिखावे के लिए नहीं बल्कि वे स्वयं क्या-क्या इस दिशा मे ंकर सकते हैं, उसे व्यवहार में लाएं। बैठक में उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद दिग्विजय चौहान व अमित त्यागी के अलावा अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव व मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जे पी यादव, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित अनेक अधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button