बिजनौर

एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मुफ़्ती रियाज़ मेहंदी ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन।

बिजनौर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष मुफ़्ती रियाज़ मेहंदी ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित कर देश में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाओं और निर्दोष लोगों पर की जा रही कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है।

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष मुफ़्ती रियाज़ मेहंदी ने कहा कि देश में कुछ स्थानों पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले बयान दिए जा रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में बिना निष्पक्ष जांच के कार्रवाई की जा रही है तथा कुछ लोगों पर कठोर कानून लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि देश में सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की नफरत फैलाने वाली गतिविधियों पर सख्त रोक लगाई जाए। साथ ही चुनाव आयोग और प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की गई।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। AIMIM नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से देश में भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों,निशात फ़तिमा ज़िला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिजनोर, और कार्यकर्ताओं हकीम अब्दुल सलाम साहब,मौहम्मद इदरीस नगीना,मधवराम शास्त्री जी मौहम्मद आफ़ताब नजीबाबाद, मौहम्मद इरशाद ,कहकशा परवीन, वरिष्ठ सदस्य अकील अहमद, शबनम परवीन,अलशिफ़ा ज़ैदी, ने भी ज्ञापन का समर्थन करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button