उत्तर प्रदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली
आबकारी विभाग ने पकड़ी कच्ची शराब,दो गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने पकड़ी कच्ची शराब,दो गिरफ्तार
रायबरेली, 17 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम अकोहिया एवं कमालपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।



