#SvasJsNewsजालौरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

उनडी में जुना धुणा नागाजी महाराज मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

उनडी में जुना धुणा नागाजी महाराज मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

राजस्थान ब्यूरो | समरथाराम सुंदेशा | जालोर

जालोर जिले के उनडी गांव में श्रद्धा और आस्था के केंद्र माने जाने वाले जुना धुणा नागाजी महाराज मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर गुरुवार सुबह मंगलमय बेला में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह करीब 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिसमें उनडी, पौसाणा सहित आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार लगभग 55 वर्ष पूर्व नागाजी महाराज शिवपुरी महाराज ने विशाला मार्ग स्थित उनडी बोटाल क्षेत्र में कठोर तपस्या की थी। उनके देवलोक गमन के बाद से आज तक वहां स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। समय के साथ श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों एवं भक्तों ने यहां भव्य मंदिर निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की सहमति के बाद मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने श्रद्धा अनुसार आर्थिक सहयोग देने का भी संकल्प लिया, ताकि निर्माण कार्य निरंतर चलता रहे और शीघ्र पूर्ण हो सके।

श्रद्धालुओं का कहना है कि नागाजी महाराज के प्रति लोगों की गहरी आस्था पूरे जिले में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। भक्तों का मानना है कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयास से मंदिर निर्माण कार्य भव्य रूप में पूरा किया जाएगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण को नई पहचान मिलेगी तथा यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था केंद्र के रूप में विकसित होगा। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने नागाजी महाराज के जयकारों के साथ निर्माण कार्य की सफलता की कामना की।

Related Articles

Back to top button