#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागसहारनपुर

पीलीभीत में अवैध शराब के खिलाफ यूपी-उत्तराखंड की संयुक्त कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

पीलीभीत में अवैध शराब के खिलाफ यूपी-उत्तराखंड की संयुक्त कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव

_पीलीभीत, 6 मई 2026_ 
आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में आज अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की आबकारी और पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से खटीमा थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में दबिश दी।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2, 3 व 4 पीलीभीत, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 खटीमा उधमसिंहनगर, थाना न्यूरिया पुलिस व आबकारी स्टाफ की संयुक्त टीम ने ढ़ाकी ग्राम, डीऊनी डैम के जंगलों, मझोला क्षेत्र व देवहा नदी किनारे संदिग्ध स्थलों पर लगभग 10 किमी तक कांबिंग की।

कार्रवाई में बरामदगी:
– 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 
– 1500 लीटर लहन मौके पर नष्ट 
– शराब बनाने की 3 चढ़ी भट्टियां व उपकरण नष्ट किए गए 

इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत 3 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। साथ ही मझोला स्थित पीलीभीत-उधमसिंहनगर बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग व गश्त भी की गई।

इस ताबड़तोड़ छापेमारी में आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार, प्रदीप यादव, आरएस शर्मा, जगदीश जोशी, सीएल यादव, प्रधान आबकारी सिपाही देवदत्त यादव, वीरेंद्र यादव, महेश यादव, फतेह सिंह व उत्तराखंड पुलिस शामिल रही। कार्रवाई के दौरान 3 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button