भैरो कला में गूंजे भगवती माई के जयकारे, यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

भैरो कला में गूंजे भगवती माई के जयकारे, यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था
गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए ग्रामीणों ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा
कलीनगर, पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम भैरो कला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवती माई का यज्ञ एवं पूजन बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हुए इस धार्मिक आयोजन में पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने भगवती माई का पूजन कर गांव में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली बनाए रखने और समस्त ग्रामवासियों की हर विपत्ति से रक्षा की कामना की।
ग्रामीणों के अनुसार यह आयोजन गांव की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे सभी ग्रामीणों के आपसी सहयोग और एकजुटता से हर साल आयोजित किया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पूजन के उपरांत उपस्थित सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मलखान सिंह यादव, रामनाथ पंडित, आनंद श्रीवास्तव, पुत्तूलाल शर्मा, रूपचंद शर्मा, सियाराम यादव, सतीश शंकर पंडित सहित सैकड़ों ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।










