#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

60 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

60 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत 275 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज

सहारनपुर– नानौता नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत नानौता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 275 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को नानौता पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सादिक उर्फ बाबा पुत्र अफलातून, निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर को काशीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 275 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। इस संबंध में थाना नानौता पर मु0अ0सं0 236/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी नकुड़, तीतरों व अन्य थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना नानौता प्रभारी निरीक्षक विकास चारण , उपनिरीक्षक श्री उपेन्द्र, उपनिरीक्षक राधा चौहान, हेड कांस्टेबल विक्रांत मान, हेड कांस्टेबल उपेंद्र तथा कांस्टेबल कपिल राणा शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी, सहारनपुर

Related Articles

Back to top button