#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

खेत से खेत में छलांग लगाता दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

खेत से खेत में छलांग लगाता दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

दिनदहाड़े तेंदुए की चहलकदमी से किसानों में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग

पूरनपुर/पीलीभीत, 18 सितंबर।
पूरनपुर विकासखंड के ग्राम नजीरगंज दुर्जनपुर कला में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे ग्रामीणों ने एक तेंदुए को रामपाल के गन्ने के खेत से निकलकर इदरीश के धान के खेत में छलांग लगाते हुए देखा। तेंदुए को खेतों के बीच छलांग लगाते देख वहां काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई।

तेंदुए की भनक लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है, जिसके चलते पहले से ही दहशत का माहौल बना हुआ था।

दिनदहाड़े तेंदुए के खेत से खेत में पहुंचने के बाद किसानों में डर और बढ़ गया है। कई ग्रामीण अब खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरनपुर विकासखंड प्रशासन और वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वन विभाग की टीम भेजने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

फिलहाल गांव और आसपास के खेतों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

रिपोर्ट: अखिलेश कुमार यादव, पीलीभीत

Related Articles

Back to top button