सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मोदी के जन्मदिन पर जला सेवा का दीप

‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मोदी के जन्मदिन पर जला सेवा का दीप
पंचायत घर सहित जूनियर हाई स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हुए कार्यक्रम; ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष’ प्रदर्शनी का अवलोकन
रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव,पीलीभीत
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पंचायत भैरो कला के पंचायत घर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया।
अभियान के तहत पंचायत घर, जूनियर हाई स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामप्रताप पासवान, दीप्ति पासवान, रोजगार सेवक राजेश यादव, कोटेदार लीलाधर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सीएचओ पूनम देवी के साथ आशा कार्यकर्ता शीला यादव, संगीता देवी, नीतू यादव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा देवी, मंजू देवी व संगीता यादव ने भी सहभागिता की।
इस दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन पर आधारित ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष’ विषयक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन और राष्ट्रसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अंत में सभी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।











