बस से लापता हुई नेपाली महिला गन्ने के खेत से सकुशल बरामद

बस से लापता हुई नेपाली महिला गन्ने के खेत से सकुशल बरामद
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। बस से सफर के दौरान अचानक लापता हुई 46 वर्षीय नेपाली महिला को थाना खीरी पुलिस ने सघन खोजबीन के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को उनके पुत्र व परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को मनमाया कुमारी पत्नी स्वर्गीय गोपाल, निवासी तुलसीपुर, जिला दांग (नेपाल), अपने पुत्र रमेश क्षेत्री के साथ बस संख्या HP01SA2004 से रुपईडीहा जा रही थीं। करीब 9:45 बजे बस नेपाली चुलो के पास भोजन के लिए रुकी। इसी दौरान मनमाया अचानक सड़क पार कर गन्ने के खेत की ओर चली गईं और लापता हो गईं।
सूचना मिलते ही थाना खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सघन कांबिंग व खोजबीन शुरू की। पुलिस के प्रयासों से महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।



