#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान शिविर व फल वितरण

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान शिविर व फल वितरण

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर (ओयल) में रक्तदान शिविर लगाया गया। वहीं अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को फल वितरित कर उनके एवं नवजात शिशुओं के स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी नीरज वर्मा, सदर विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, महामंत्री आशु मिश्रा तथा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास शुक्ला मौजूद रहे।

अतिथियों ने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को फल वितरित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

रक्तदान शिविर में सदर विधायक योगेश वर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

SSB मिदनिया गढ़ी में भी रक्तदान शिविर

सशस्त्र सीमा बल मिदनिया गढ़ी में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा और डॉ. प्रमोद रावत ने कमांडेंट के साथ शिविर का जायजा लिया तथा रक्तदान कर रहे जवानों का उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसएसबी मजरा फार्म में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में भी सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button