#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली
डीएम व एसपी द्वारा पीएसी 25वीं बटालियन में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का किया गया निरीक्षण

डीएम व एसपी द्वारा पीएसी 25वीं बटालियन में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का किया गया निरीक्षण
रायबरेली 17 सितंबर 2026
गुरुवार को जिलाधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा पीएसी 25वीं बटालियन में चल रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा अभ्यर्थियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



