पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की आरजी पैलेस स्थित संपत्ति कुर्क….

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की आरजी पैलेस स्थित संपत्ति कुर्क….
पुलिस और प्रशासनिअधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, तहसीलदार ने कराई कुर्की की प्रक्रिया…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पूर्व एमएलसी एवं खनन कारोबारी हाजी मोहम्मद इकबाल की संपत्तियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत गुरुवार को कोर्ट रोड स्थित एसबीआई बैंक के निकट आरजी पैलेस की संपत्ति को कुर्क किया गया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की गई। बताया गया कि कोर्ट रोड पर एसबीआई बैंक के समीप स्थित आरजी पैलेस की संपत्ति को लेकर प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। तहसीलदार की निगरानी में संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया पूरी कराई गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर संपत्ति को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों की मौजूदगी में संपत्ति पर कुर्की संबंधी कार्रवाई की गई तथा मौके पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराई। संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भी लोगों की भीड़ जुट गई और लोग पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को देखते रहे। गौरतलब है कि हाजी मोहम्मद इकबाल की संपत्तियों के संबंध में प्रशासन की ओर से पूर्व में भी कार्रवाई की जाती रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कोर्ट रोड स्थित आरजी पैलेस की संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की गई।



