मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा महिला बिल का विरोध करके विपक्ष ने अपना असली चेहरा दिखाया है।

सलमान शैख कोतवाली देहात बिजनोर।नगीना विधानसभा के महेश्वरी मंडल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पारित न होने के कारण विपक्ष के खिलाफ महिलाओं द्वारा जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई ।यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने कहा कि महिला बिल का विरोध करने वाले दलो की सोच आज भी पिछड़ी हुई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का यह संघर्ष जरूर सफल होगा। मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा महिला बिल का विरोध करके विपक्ष ने अपना असली चेहरा दिखाया है।
आक्रोश यात्रा ब्लॉक कोतवाली से शुरू होकर नजीबाबाद तिराहे पर पहुंची जहां महिलाओं ने विपक्ष का पुतला दहन किया। इस दौरान महिलाओं ने एक सुर में अपने अधिकारों की मांग को बुलंद किया और विपक्षी दलों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में चौधरी भूरे सिंह, रवि प्रजापति, रीना त्यागी,नेहा त्यागी, लक्ष्मी रानी, वेदलता, सोमवती देवी,रीना शर्मा,मोनिका, रोबिन चौधरी, डॉ जितेंद्र सिंह, ऋषि त्यागी आदि मौजूद रहे।