बिजनौर

चांदपुर में रोड पर जाम लगाने वाले 71 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

मोहम्मद अरशद बिजनोर।चांदपुर मुआवज़े की मांग को लेकर लगा रहे थे रोड पर जाम एक मज़दूर की मौत के बाद मुआवज़ा लैने के लियें रोड जाम किया जा रहा था जिस पर पुलिस ने 11 नाम जद व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है यह कार्रवाई उप निरीक्षक राजीव कुमार की शिकायत पर की गई है,
घटना 24 अप्रैल को नूरपुर रोड पर हीमपुर बुजुर्ग गांव चांदपुर थाना क्षेत्र मे हुई थी यहां सुरेश के पुत्र सुधीश नामक जिसकी आयु लगभग 35 वर्ष  एक मज़दूर की मिट्टी के ढ़ेर में दबने से मृत्यु हो गई थी एफआईआर के अनुसार ग्राम रुकनपुर निवासी सुधीश पुत्र सुरेश नूरपुर रोड स्थित  सरिया फैक्ट्री में मज़दूरी करता था रविवार शाम करीब 6:30 बजे काम के करते समय अचानक मिट्टी की ढांग गिर गई जिसके नीचे दबने से सुधीश की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही फैक्ट्री संचालक से मुआवज़े को लेकर बातचीत शुरू कर दी थी, बात न बन्ने पर आक्रोषित भीड़ के साथ आये लोग फैक्ट्री के सामने वाले मुख्य मार्ग  पर जाम लगाने लगे और राहगीरों के साथ धक्का मुक्की करने लगे सूचना मिलते ही उप निरीक्षक राजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने प्रदर्शन करियों को समझने और जाम खोलने का प्रयास किया लेकिन भीड़ उग्र हो गई आरोप है कि प्रदर्शन कार्यों   ने पुलिसकर्मियों और राहगीरों के साथ धक्का मुक्की की और गाली गलौच की और फैक्ट्री परिसर में और पुलिस बल पर पतथराव भी किया इस हंगामे के कारण सड़क पर रोडवेज़ बसों एंबुलेंस और निजी वाहनों की लंबी कटारे लग गईं जिससे मरीजों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा डर के मारे आसपास के दुकानदारों ने भी अपनी दुकाने बंद कर दी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने मार्ग अवरुद्ध करने और हिंसा फैलाने के आरोप में 11 नाम जद व्यक्तियों समेत 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा संख्या 222/26 दर्ज किया है नाम जद लोगों में संजीव, नवीन,होराम राहुल, जीवन,नरेश, योगराज, निवासी रुकनपुर जितेंद्र (निवासी मेहर अलीपुर )जितेंद्र( निवसी हैजरपुर ) व अरुण और रोहित शामिल है पुलिस नाम मौके की वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी को साक्षी के रूप में सुरक्षित कर लिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button