बिजनौर

मोहरिज़ ने आर्म रेसलिंग में गोल्ड जीतकर बढ़ाया जिले का मान।

मौहम्मद अरशद चान्दपुर ।मोहरिज़ ने आर्म रेसलिंग में गोल्ड जीतकर बढ़ाया जिले का मान मुरादाबाद। नई बस्ती हर्थला निवासी मोहरिज़ उर्फ अब्दुल्लाह ने जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लेफ्ट हैंड आर्म रेसलिंग में गोल्ड मेडल तथा राइट हैंड आर्म रेसलिंग में सिल्वर मेडल जीतकर अपने जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है।
मोहरिज़ पिछले कई वर्षों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी लगातार मेहनत कर रहे हैं। अपनी लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार, क्षेत्रवासियों और स्कूल R.S.D. Academy में खुशी का माहौल है।
मोहरिज़ ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरुजनों, परिवार और स्कूल को देते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे स्कूल और मुरादाबाद की जीत है। उन्होंने कहा कि संघर्ष ही जीवन है और निरंतर मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि उनका सपना आने वाले समय में इंटरनेशनल स्तर पर जीत हासिल कर मुरादाबाद और देश का नाम रोशन करना है।
मोहरिज़ ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है, इसलिए सभी युवाओं को खेलकूद और अच्छे कार्यों में भाग लेना चाहिए, ताकि परिवार, समाज और देश का नाम गर्व से लिया जा सके।

Related Articles

Back to top button