बिजनौर

नवयुक्त ज़िला अध्यक्ष निशात फ़ातिमा ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की आवाज बुलंद करना है।

बिजनौर जनपद में निशात फ़ातिमा के नेतृत्व में पार्टी संगठन लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। जिला अध्यक्ष के रूप में उनकी सक्रियता, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार के प्रयासों से पार्टी का काफिला तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों से कई महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों को संगठन से जोड़ते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिसमै विधानसभा चान्दपुर से शबनम परवीन बिजनोर से अफसाना खातून नजीबाबाद साबिया परवीन कहकशा परवीन नूरपुर विधानसभा अध्यक्ष चुनी गई और पार्टी की विशेषता समझते हुए ऐसे ही लग्न से काम करने का संकल्प किया कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है।
निशात फ़ातिमा ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करना है। इसी सोच के साथ गांव-गांव और मोहल्लों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उनके नेतृत्व में संगठन ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करने और सामाजिक एकता जैसे मुद्दों पर विशेष कार्य शुरू किए हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि निशात फ़ातिमा की कार्यशैली से संगठन को नई दिशा मिली है। उनकी मेहनत और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिस तरह से संगठन का विस्तार हो रहा है, आने वाले समय में बिजनौर की राजनीति में पार्टी की भूमिका और प्रभाव दोनों मजबूत हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button