एंजेल गुप्ता बनीं एक दिन की महिला थानाध्यक्ष, दिए निर्देश

एंजेल गुप्ता बनीं एक दिन की महिला थानाध्यक्ष, दिए निर्देश
रायबरेली 13 अक्टूबर 2025
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा एंजेल गुप्ता एक दिन की महिला थानाध्यक्ष बनाईं गईं।
एंजेल गुप्ता को एक दिन का थाना अध्यक्ष का चार्ज मिलते ही उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाया। सबसे पहले उन्होंने थाने का विस्तृत निरीक्षण किया, जिसमें थाने की व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद एंजेल ने फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। विशेष रूप से एक घरेलू विवाद के मामले में उन्होंने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए पक्षकारों के बीच मध्यस्थता की और मामले का सौहार्दपूर्ण निपटारा कराया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फरियादियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर्स और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एंजेल गुप्ता ने महिलाओं को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियानों से हमें न केवल जागरूकता मिलती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
इसी क्रम में उन्होंने थाने से प्रस्थान कर पैदल मार्च का आयोजन किया। यह मार्च रायबरेली शहर के प्रमुख डिग्री कॉलेज चौराहे तक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं और नारी शक्ति को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया गया। मार्च के दौरान एंजेल ने स्लोगन और नारों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, हिंसा के खिलाफ संघर्ष और स्वावलंबन पर जोर दिया, जिससे क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह का संचार हुआ।
पूरे कार्यक्रम में महिला थाना अध्यक्ष किरन भास्कर और महिला थाना प्रभारी की पूरी टीम उनके साथ मौजूद रहीं। टीम ने एंजेल के प्रयासों का भरपूर सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चार्ज प्राप्त करने के बाद एंजेल गुप्ता ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, “आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मैं एक महिला होने के नाते महिला थाने का चार्ज संभाल रही हूं। इससे मुझे दोगुना गर्व का अनुभव हो रहा है। मेरा एक दिन का पूरा प्रयास यही रहेगा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो और वे निर्भय बनें।


- पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत
- डीआईजी, डीएम व एस एस पी सहारनपुर द्वारा ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद मे भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा….
- एफआरयू ऊंचाहार से शुरू हुई एफसीएम इंजेक्शन की सुविधागर्भवतियों को राहत
- ‘मिशन शक्ति फेज – 5 के द्वितीय चरण’ के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति व एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
- प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 दिवसीय मेले/प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र



