#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

शातिर बाइक चोर दबोचा, चोरी की स्प्लेंडर बरामद

शातिर बाइक चोर दबोचा, चोरी की स्प्लेंडर बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को शांति नगर, जेल चुंगी निवासी नवीन पुत्र रूपचंद ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट थाना जनकपुरी में दर्ज कराई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जनकपुरी पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में 10 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने देहरादून रोड के पास से आरोपी निखिल उर्फ अर्जुन निवासी गोपाल नगर, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP11 AN 6615) बरामद की। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नेमचंद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाह, हेड कांस्टेबल मनवीर और कांस्टेबल अजय कुमार की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button