संचेती को जैन तीर्थ पेढ़ी किला माण्डलगढ़ का बनाया संरक्षक किले पर बनेगी गौशाला होगा समुचित विकास
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

संचेती को जैन तीर्थ पेढ़ी किला माण्डलगढ़ का बनाया संरक्षक किले पर बनेगी गौशाला होगा समुचित विकास
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
मांडलगढ़- प्रतिवर्ष की भाॅंति इस वर्ष भी मांडलगढ़ के ऐतिहासिक दुर्ग पर स्थित जैन मंदिरों में ध्वजारोहण श्री आदिनाथ महावीर जैन श्वेतांबर तीर्थ पेढ़ी के तत्वावधान में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। मुंबई निवासी समाजसेवी श्रेणीक जैन की अध्यक्षता में हुए समारोह में जैन समाज के मूर्धन्य समाजसेवी समाजरत्न दिनेश संचेती ‘दिनकर’ एवं ठाणे निवासी दानवीर श्रेष्ठी सोहनलाल सुराणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित विधायक गोपाललाल खंडेलवाल ने कहा कि मांडलगढ़ दुर्ग उनके पूर्वजों की भी जन्म भूमि है, जिससे मेरा इस माटी से गहरा लगाव है, इसके सतत विकास के लिए में प्रतिबद्ध हूॅं ।उन्होंने यहां पर गौशाला सहित अन्य विकास कार्यों में शतत् भागीदारी का आव्हान किया। उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा ने भी विचार रखे। किला पेढ़ी के अध्यक्ष सरदार सिंह मेहता, उपाध्यक्ष तेजसिंह बूलिया, महामंत्री राजेंद्र कुमार मारू, कोषाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि ट्रस्ट की अनुशंसा पर समाजरत्न दिनेश संचेती ‘दिनकर’ बीगोद को तीर्थं पेढ़ी किला माण्डलगढ़ का संरक्षक घोषित किया गया। समारोह में नरेंद्र कुमार सुराणा ठाणे, सुधीर सोनी जयपुर, मेवाड़ मणी मधु संचेती, श्राविका श्राविकारत्न रानी राणा नीमच, श्याम विहार भीलवाड़ा के अध्यक्ष कुशल सिंह बूलिया, किलेदार लखपत सिंह मेहता, समुद्रसिंह लोढ़ा,संजय डांगी, लक्ष्मणसिंह पोखरना, नरेंद्र आंचलियां, गजेंद्र कुमार पोखरना, महेन्द्र कुमार वीरेंद्र कुमार मारू सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए दिनेश संचेती ने तीर्थ पेढ़ी के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे रचनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यों की मुक्त मन से प्रशंसा की एवं उनका अभिनंदन किया। 25 वर्षों से अमर ध्वजा के लाभार्थी सोहनलाल सुराणा परिवार का बाहुमान करते हुए संचेती ने घोषणा की कि ध्वजा समारोह के दौरान भोजन व्यवस्था अनवरत चलती रहेगी। जो भी व्यक्ति लाभार्थी बनना चाहे वह लाभ ले सकता है। उन्होंने यहां के पूर्वजों का भी स्मरण किया जिनकी यहाँ विशिष्ट सेवाएं रही । श्रेणिक भाई ने महावीर स्वामी जैन मंदिर की बोली आगामी 2 वर्षों के लिए लगाई, जिसका लाभ विनोद कुमार मेहता ने 81 हजार रुपए की बोली छुड़ाकर प्राप्त किया। समारोह को राजेंद्र कुमार मारू, रानी राणा, सोहनलाल सुराणा, शकुंतला बोहरा, विनोद आंचलियां, संजय डांगी, अनीता सुराणा आदि ने भी संबोधित किया। भोजन व्यवस्था का लाभ स्वर्गीय सज्जन सिंह चौधरी परिवार ने लिया। वीरेंद्र चौधरी ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट अध्यक्ष सरदारसिंह मेहता ने आभार भाषण दिया। महामंत्री राजेंद्र कुमार मारू की कुशल संयोजन संचालन में हुए कार्यक्रम में उपस्थित किले वासियों ने दिल खोलकर विकास कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।




