#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

बालाजी ब्लेड बैंक जल्द ही सुचारू रूप से शुरू कर देगा कार्य : प्रमिल चौधरी (ब्लेड बैंक प्रबंधक)

बालाजी ब्लेड बैंक जल्द ही सुचारू रूप से शुरू कर देगा कार्य : प्रमिल चौधरी (ब्लेड बैंक प्रबंधक)

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले के छह ब्लड बैंक केंद्रों के संचालन पर रोक लगा दी है। उधर बालाजी ब्लड बैंक के प्रबन्धक प्रमिल चौधरी ने कहा कि उनके ब्लड बैंक मे कोई अनियमितता नहीं पायी गयी है, जल्द ही बालाजी ब्लड बैंक सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देगा। बता दे कि दो दिन पूर्व एफएसडीए मुख्यालय के निर्देश पर गठित अंतर जनपदीय  औषधि निरीक्षकों की टीम ने जिले में चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसायटी द्वारा संचालित नौ ब्लड केंद्रों की जांच की। जांच के दौरान रक्त व रक्त घटकों के निर्धारित तापमान पर भंडारण, मानक के अनुरूप जांच, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता, उपकरणों के संचालन और संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान रक्त व रक्त घटकों के निर्धारित तापमान पर भंडारण, मानक के अनुरूप जांच, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता, उपकरणों के संचालन और संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया। उधर बालाजी ब्लेड बैंक के प्रबन्धक प्रमिल चौधरी ने कहा कि औषधि निरीक्षकों की टीम ने जांच के दोरान बालाजी ब्लेड बैंक मे कोई अनियमितता नहीं पायी गयी है और ब्लेड बैंक की तरह उनके ब्लेड बैंक में औषधि निरीक्षकों की टीम को सब सही मिला। सिर्फ उनके ब्लेड बैंक में एक कमी पायी गयी कि 7 दिनों की जगह ब्लेड संपल 8 दिन रहा, इसी के चलते उनके ब्लेड बैंक का नाम आया है, जल्द ही ब्लड बैंक पहले की तरह ही कार्य करेगा।

Related Articles

Back to top button