चमनपुरा में हुआ संतो का संगम और देर रात्रि तक हुआ सत्संग का कार्यक्रम
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

चमनपुरा में हुआ संतो का संगम और देर रात्रि तक हुआ सत्संग का कार्यक्रम
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
बनेड़ा-बनेड़ा के चमनपुरा गाँव मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्णिमा व हनुमान जयंती के पावन पर्व की रात्रि को संतो का महा संगम हुआ।
चमनपुरा के समाज सेवक धार्मिक प्रवर्ति के मगनीराम चन्देल की तरफ से हर साल संतो द्वारा भव्य सत्संग का कार्यक्रम किया जाता है जिसमे हर पंथ के संतों महा संगम होता है।

जो देर रात तक भगवान के भजनों से आनंद मय कर देता है।पूर्णिमा व हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर हर क्षेत्र से संतो का महा संगम हुआ।जिसमें संतो को मगनीराम चन्देल,रामचंद्र चन्देल, श्याम चन्देल,ज्ञानमल चन्देल व चन्देल परिवार द्वारा तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर व पूजा-आरती कर स्वागत किया गया।फिर संतो ने भी मगनीराम चन्देल,रामचंद्र चन्देल,श्याम चन्देल,ज्ञानमल चन्देल व चन्देल परिवार का भी माला पहनाकर स्वागत किया व सभी संतो को मिलाने पर आशीर्वाद दिया।
इस पवित्र पूर्णिमा व हनुमान जयंती के पावन पर्व पर सभी संतो को प्रसादी ग्रहण कर पूरी रात भर भगवान के भजनों से सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया।इस सत्संग में महिलाओं,पुरुषो व बच्चो-बच्चियों ने भी भजनों का खूब आनन्द लिया। इस सत्संग में 28 संत उपस्थित रहे।




