#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गोमती पदयात्रा लखीमपुर पहुँची, संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान तेज

Pankaj Kumar Singh

गोमती पदयात्रा लखीमपुर पहुँची, संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान तेज

माधव टांडा से शुरू गोमती दर्शन पदयात्रा लखीमपुर पहुँची, जहाँ स्वच्छता अभियान, सदस्यता और जागरूकता कार्यक्रम हुए। टेढेनाथ मंदिर में पूजन और गोष्ठी आयोजित की गई। यात्रा अब सीतापुर की ओर बढ़ गई, जिसमें नदी संरक्षण और प्रदूषण रोकने पर जोर दिया गया।

लखीमपुर :- माँ गोमती के उद्गम स्थल माधव टांडा से प्रारम्भ हुई गोमती दर्शन पदयात्रा पीलीभीत और शाहजहाँपुर जनपदों से गुजरते हुए लखीमपुर पहुँची, जहाँ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। लखीमपुर में पदयात्रियों ने टेढेनाथ मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए पूजन, गोष्ठी एवं आरती का आयोजन किया। इस दौरान सदस्यता अभियान भी संचालित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


यात्रा के दौरान माँ गोमती को पुनः जलयुक्त एवं अविरल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। इनमें उद्गम स्थलों पर जल संरक्षण, नालों के शोधन की व्यवस्था, सीवर सिस्टम को मजबूत करना तथा नदी में गिरने वाले प्रदूषित जल को रोकना प्रमुख रहा। साथ ही आमजन को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व गोमती दर्शन के संयोजक अनुराग पांडे एवं अध्यक्ष श्वेता सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यात्रा में नीरज कुमार दीक्षित, शिवपाल नारायण शुक्ला, अविनाश तिवारी, अरविंद पाण्डेय, हिमांशु मिश्रा, रजत तिवारी, ब्रजेश शुक्ला, अमरेश्वर पाण्डेय और श्रेयांश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से शामिल हैं। लखीमपुर जनपद में नीरज शुक्ला द्वारा अपने ग्राम में पदयात्रा का भव्य स्वागत करते हुए लोगों को माँ गोमती के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यात्रा आगे सीतापुर की ओर प्रस्थान कर चुकी है, जहाँ भी जनजागरण अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button