मेधावी छात्र – छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

मेधावी छात्र – छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर एल्पाइन पब्लिक tv स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें मेधावी छात्र – छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के डायरेक्टर असद अहमद ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि “परिणाम केवल अंक नहीं होते, बल्कि यह विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का प्रतिबिंब होते हैं।” उन्होंने विद्यालय की प्रगति, अनुशासन व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी विस्तार से साझा किया।
इस अवसर पर कक्षा-वार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था। विद्यालय ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए श्रेष्ठ आचरण एवं व्यवहार भी प्रदान किए। यह पुरस्कार उन विद्यार्थियों को दिया गया जिन्होंने पूरे वर्ष अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्ट व्यवहार का परिचय दिया। अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया तथा विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन की सराहना की। इस अवसर पर अभिभावक-शिक्षक संवाद भी हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की प्रगति, उनकी रुचियों और भविष्य की दिशा पर सार्थक चर्चा की गई।
विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए अपनी योजनाओं की भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शकील अहमद, प्रबंधक असमा परवीन, समन्वयक सरवत जमाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनम फातिमा और नेहा अरोड़ा द्वारा किया गया।



