कोतवाली नगर,थाना सदर बाजार,थाना मण्डी एवम थाना देवबंद प्रभारियो की बडी कार्रवाई

कोतवाली नगर,थाना सदर बाजार,थाना मण्डी एवम थाना देवबंद प्रभारियो की बडी कार्रवाई
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
SSP अभिनंदन सिंह,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT सागर जैन के दिशा निर्देश पर
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से बड़े से बड़े अपराधियो को लोहे के चने चबाने वाले *कोतवाली नगर प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान प्रभात टाकिज पार्किंग से एक छुरी धारी बदमाश शहजाद पुत्र शहीद निवासी ईदगाह रोड मौहल्ला शैखजादगान कस्बा एवम थाना कांधला जनपद शामली को किया गिरफतार।जिसके पास मौके से एक नाजायज छुरी भी हुई बरामद।इसके अलावा *इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम मालीगेट चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से क्षेत्र के शांत माहौल में खलल डालने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति सुमित उर्फ सन्नी पुत्र गोपाल कृष्ण निवासी मौहल्ला मथुरा दास बेहट रोड का शांतिभंग में किया चालान।जबकि *थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने पिछले 24 घंटों के दौरान बाईक चोरी की घटना में फरार 2 बाईक चोरों को चोरी की बाईक के साथ किया गिरफतार।पकड़े गए दोनो वाहन चोरों का अपराधिक इतिहास भी निकला चौकाने वाला।आपको बता दें,कि वादी अनुज निवासी नैनाखेडी थाना रामपुर मनिहारान ने एक तहरीर थाना सदर बाजार में देते हुए कुछ अज्ञात चोरों पर उसकी बाईक चोरी करने का आरोप लगाया था।जिस वाहन चोरी की घटना को *इंस्पेक्टर कपिल देव* ने गम्भीरता से लेते हुए हुए एक पुलिस टीम का गठन कर वाहन चोरो की तलाश में लगा दी,इधर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवीचरन सिंह ने भी अपने सहयोगी दल के सहयोग से उक्त मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान आवास विकास से कांशीराम कालोनी की और जाने वाले रास्ते दो शातिर वाहन चोरो शावेज़ पुत्र रियासत निवासी रक्खा कालोनी एवम अजय पुत्र महावीर निवासी आशीर्वाद कालोनी को चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए दोनों शातिर वाहन चोर पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित 16 मामलों में जेल जा चुके हैं।इसके अलावा *थाना मण्डी प्रभारी सतपाल सिंह भाटी* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल शर्मा ने अपनी पुलिस टीम के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए दहेज अधिनियम मामले के एक शातिर वारंटी छोटा पुत्र मंजूर अहमद निवासी इस्लामाबाद खाताखेडी को उसके घर दबिश देते हुए किया गिरफतार।जबकि *थाना देवबंद प्रभारी रोजन्त त्यागी* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेन्द्र भाटी ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए देवबंद के होटल रोज वीआईपी पर की गई तोड़फोड़ एवम जान से मार डालने की नियत फायरिंग करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विवेक उर्फ सिंग्गा पुत्र अनुज कुमार निवासी रणखंडी को नूरपुर गांव के पास स्थित निर्माणधीन कालोनी से किया गिरफतार।जिसके पास से घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा व 2 कारतूस भी बरामद किए गए।



