#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

बीएड-बीपीएड परीक्षा में सख्ती: उड़न दस्ते ने 23 नकलची पकड़े, जेवी जैन कॉलेज में चला अभियान…

बीएड-बीपीएड परीक्षा में सख्ती: उड़न दस्ते ने 23 नकलची पकड़े, जेवी जैन कॉलेज में चला अभियान…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बी.एड एवं बी.पी.एड की वार्षिक परीक्षाएं 30 मार्च से प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में आज दूसरे दिन जेवी जैन कॉलेज में बनाए गए विभिन्न महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रथम पाली (सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक) में हुई परीक्षा के दौरान उड़न दस्ते ने कड़ी निगरानी रखते हुए 23 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उड़न दस्ते की सख्ती और लगातार जांच के चलते यह कार्रवाई संभव हो पाई। बताया गया कि प्रथम पाली में प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित की गई थी। इससे पहले 30 मार्च को भी प्रथम पाली में 9 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया था।परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था कॉलेज प्राचार्य एवं वरिष्ठ केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर वकुल बंसल के नेतृत्व में संचालित की गई। उनके निर्देशन में उड़न दस्ते के सदस्यों ने सख्ती से चेकिंग अभियान चलाकर नकल पर प्रभावी अंकुश लगाया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button