हाजी इकबाल भगोड़ा घोषित, 1000 करोड़ की संपत्तियों पर कार्रवाई तेज..

हाजी इकबाल भगोड़ा घोषित, 1000 करोड़ की संपत्तियों पर कार्रवाई तेज..
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर के पूर्व एमएलसी और बसपा नेता हाजी इकबाल को लखनऊ की पीएमएलए विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। इसके साथ ही उनकी संपत्तियों पर कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में हाजी इकबाल की हजारों करोड़ रुपये की संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। फरवरी 2026 में ही सहारनपुर में उनकी करीब 275 करोड़ रुपये की 50 संपत्तियां कुर्क की गई थीं। इससे पहले 203 करोड़ रुपये की 148 संपत्तियां भी चिन्हित की जा चुकी थीं। ईडी के मुताबिक, अब तक 5000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। साथ ही करीब 1000 करोड़ रुपये की अन्य संपत्तियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। हाजी इकबाल और उनके गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, अवैध खनन, जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी और अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा, विदेशों में मौजूद उनकी संपत्तियों को भी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आउट्रो: जिला प्रशासन और पुलिस का कहना है कि हाजी इकबाल गैंग के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध संपत्तियों को पूरी तरह से जब्त किया जाएगा।



