गीता के संदेश को अपनाकर जीवन को दें नई दिशा: स्वामी ज्ञानानंद महाराज…

गीता के संदेश को अपनाकर जीवन को दें नई दिशा: स्वामी ज्ञानानंद महाराज…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आज नगर विधायक राजीव कुमार गुंबर के गोविंद नगर स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ने अपने परिजनों के साथ उनका अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भगवद गीता का संदेश मानव जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि वे गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारें, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।स्वामी ने कहा कि गीता के सिद्धांतों को अपनाकर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन कर सकता है और आत्मिक शांति प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त किया।



