#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की जगह बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू, ज़िम्मेदार मौन….

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की जगह बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू, ज़िम्मेदार मौन….

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के हर नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है। पात्र लोगों को हर माह मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस, साठ वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व महिलाओं को पेंशन और रहने के लिए पक्के मकान की धनराशि दी जा रही है। यही नहीं, महिलाओं के लिए रोडवेज़ बसों में मुफ्त सफर और बच्चों के लिए सरकारी विद्यालयों में उत्तम व मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। लेकिन धरातल पर कुछ सरकारी स्कूल सरकार की इन बेहतरीन कोशिशों पर पानी फेर रहे हैं। सहारनपुर के एक सरकारी विद्यालय से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ करीब 200 से 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, वहाँ उन्हें तालीम देने के बजाय नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों में झाड़ू थमा दी गई है।छोटे-छोटे बच्चों से विद्यालय परिसर में झाड़ू लगवाकर कूड़ा इकट्ठा कराया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि यह कौन सी शिक्षा और संस्कार बच्चों को दिए जा रहे हैं, क्या नौनिहालों का बचपन इसी तरह श्रम की भेंट चढ़ेगा, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस और तुरंत ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button