#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना कुतुबशेर सहारनपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 254 ग्राम चरस बरामद

थाना कुतुबशेर सहारनपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 254 ग्राम चरस बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री एच0एन0 सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 01.04.2026 को थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त अभियुक्त शाबाज उर्फ शिब्बू पुत्र मो0 कलीम निवासी लुहानी सराय थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उम्र 34 वर्ष को घटनास्थल पुराना रेलवे प्लेटफार्म,मालगोदाम रोड़ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 254 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 140/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -*
1. शाबाज उर्फ शिब्बू पुत्र मो0 कलीम निवासी लुहानी सराय थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर
*बरामदगी**  –
 254 ग्राम चरस बरामद

*गिरफ्तार अभियुक्त कादिर का आपराधिक इतिहास* –
1- मु0अ0सं0  219/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कुतुबशेर सहारनपुर
2- मु0अ0सं0 140/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कुतुबशेर सहारनपुर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का विवरण-*
1. उ0नि0 सुभाष चन्द्र थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
2. का0 2043 सद्दाम हुसैन थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर
3. का0 1826 मोनू कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर

Related Articles

Back to top button