#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

विधायक निधि से बनने वाली सडकों का नगर विधायक, मेयर ने किया शिलान्यास

विधायक निधि से बनने  वाली सडकों का नगर विधायक, मेयर ने किया शिलान्यास

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर  विधायक निधि से बनने  वाली सडको आज नगर विधायक राजीव गुम्बर व महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने शिलान्यास किया।इस दौरान उन्होनें कहा कि  महानगर का विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसमें वह भरसक प्रयास कर रहे है। आज महानगर के वार्ड नंबर 03 ओजपुरा में मधुबन बिहार में रूपचंद की दुकान से सूरजभान के मकान तक सीसी रोड एवं  नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 21 ब्रह्मपुरी कॉलोनी में माधवराम के मकान से राजपाल सिंह के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 21 पानी की टंकी के पास रमेश बारदाने की दुकान से अनिल सरिया वाले की दुकान तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए विधायक राजीव गुम्बर, मेयर डा. अयज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है सहारनपुर महानगर भी उसी विकास का साक्षी बन रहा है। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पार्षद राजू ओजपुरा, पार्षद राजकुमार शर्मा, पार्षद कपिल धीमान, पूर्व  पार्षद अजय शर्मा, प्रीतम सिंह, विपिन शर्मा, दीपक सैनी एडवोकेट, सुभाष गुर्जर, आदित्य भारद्वाज, दीपक शर्मा, अक्षय वत्स, पवन गांधी, रविंद्र शर्मा, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button